असम के महाधिवक्ता ने सरकार का कार्यकाल समाप्त होने पर इस्तीफा दिया

असम के महाधिवक्ता ने सरकार का कार्यकाल समाप्त होने पर इस्तीफा दिया

असम के महाधिवक्ता ने सरकार का कार्यकाल समाप्त होने पर इस्तीफा दिया
Modified Date: May 7, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: May 7, 2026 6:18 pm IST

गुवाहाटी, सात मई (भाषा) असम के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राज्यपाल ने उनसे नयी सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक सरकार के प्रमुख के रूप में काम करते रहने को कहा है।

इसके चलते महाधिवक्ता और पिछली सरकार के दौरान संवैधानिक पदों पर आसीन अन्य लोगों का इस्तीफा देना भी आवश्यक हो गया।

सैकिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उच्च परंपरा और संवैधानिक व्यवस्था का पालन करते हुए मैंने लगभग पांच वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा होने और हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कल असम के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया ।’’

उन्होंने कहा कि महाधिवक्ता के संवैधानिक पद पर रहते हुए राज्य की सेवा करना उनके लिए सम्मान और विशेषाधिकार की बात रही।

सैकिया ने कहा,‘‘मैं मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, अपने सहयोगियों, वकीलों समेत विधि बिरादरी के लोगों, सरकारी अधिकारियों और सभी संबंधित व्यक्तियों का अपने पूरे कार्यकाल के दौरान मुझ पर दिखाए गए विश्वास, सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक आभारी हूं।’’

भाषा

प्रचेता राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में