IPL Match Ticket Latest News: आईपीएल का मैच और रायपुर में कालाबाजारियों की मौज.. दोगुने से ज़्यादा में बेचीं जा रही टिकटें, ऑनलाइन बुकिंग पहले ही बंद
IPL Match Ticket Latest News: रायपुर में IPL टिकटों की कालाबाजारी तेज, ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से फैंस महंगे टिकट खरीदने को मजबूर।
IPL Match Ticket Latest News || Image- AI Generated File
- रायपुर में IPL टिकट दोगुनी-तिगुनी कीमत पर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।
- ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होते ही वेबसाइट पर सोल्ड आउट दिखा।
- फर्जी वेबसाइट्स बनाकर क्रिकेट फैंस से ठगी करने की कोशिश जारी।
रायपुर: लंबे वक़्त के बाद रायपुर को एक नई पहचान बनाने का मौक़ा मिला है। मौजूदा सीज़न में बीसीसीआई की तरफ़ से रायपुर को इंडियन प्रीमियर लीग के दो मुकाबलों की मेज़बानी दी गई है। इंटरनेशनल मुकाबलों का सूखा झेल रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए रायपुर में आईपीएल होना मानो किसी सपने से कम नहीं है। (IPL Match Ticket Latest News) रायपुर फ़िलहाल आरसीबी के लिए सेकेंड होम ग्राउंड है और आरसीबी अपने दोनों मुकाबले अलग-अलग टीमों के ख़िलाफ़ खेलेगी। पहला मैच 10 मई रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला बुधवार को आरसीबी और केकेआर के बीच होना है।
शुरू हुई टिकटों की कालाबाजारी, आम फैंस निराश
बात करें इन दोनों ही मुकाबलों में टिकटों की व्यवस्था की तो हाल बेहाल नज़र आ रहा है। पिछले मुकाबलों की तरह ही इस बार भी क्रिकेट फैंस को टिकट के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पहले बताया गया था कि, टिकटों की बिक्री ऑनलाइन माध्यम से होगी लेकिन आम क्रिकेट फैंस टिकट बुक करा पाते उससे पहले ही वेबसाइट पर सोल्ड आउट की सूचना टांग दी गई है। जाहिर है फैंस अब ब्लैक में टिकट पाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
3000 के टिकट्स के दाम 6000 तक
टिकटों की मारामारी के बीच आईपीएल मुकाबलों के टिकट के दाम कालेबाज़ार में दोगुने हो चुके हैं। मसलन 3000 के टिकट को सीधे 6000 लेकर बेचा जा रहा है। बात करें आधिकारिक तौर पर मिलने वाले टिकटों की तो सबसे सस्ती टिकट 2000 रुपये से शुरू होकर 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक की श्रेणी की है। (IPL Match Ticket Latest News) कई मीडिया एजेंसियों ने भी टिकटों की कालाबाज़ारी की असलियत जानने ज़मीनी रिपोर्टिंग की है। इससे भी साफ़ हो गया है कि, रायपुर में फ़िलहाल आईपीएल टिकटों की जमकर कालाबाज़ारी हो रही है। इनके दाम इतने ऊपर जा चुके हैं कि, आम फैंस के लिए स्टेडियम में दाख़िल भी हो पाना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
क्या कहते हैं फैंस?
टिकटों की जद्दोजहद के बीच क्रिकेट फैंस निराश हैं। ख़ासकर वो लोग राज्य के दूसरे हिस्सों से आकर जो रायपुर के मैदान में बैठकर मुकाबला देखने का सपना संजोए हुए थे। उनका कहना है कि, ऑनलाइन टिकट की विंडो में टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं। ब्लैक में भी उनके लिए टिकट ख़रीद पाना संभव नहीं है। टिकटों के दाम पहले ही 2000 से शुरू हो रहे थे, जो ज़्यादा थे लेकिन अब ब्लैक मार्केट में जब इनकी कीमत दोगुने और तिगुने तक पहुंच चुकी है तो वह मैच देखने जाने की अपनी प्लानिंग रद्द करने पर मजबूर हैं।
स्टूडेंट्स के लिए भी रियायत नहीं
पिछली दफ़े जब रायपुर के इंटरनेशनल मैदान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 का मुकाबला खेला गया था तब स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए कम कीमत पर टिकटों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन आईपीएल के लिए ऐसी कोई छूट या स्पेशल टिकटिंग व्यवस्था नहीं है। (IPL Match Ticket Latest News) जाहिर है उन्हें भी महंगे और ऊंचे दामों पर टिकट खरीदना होगा या फिर टीवी, मोबाइल पर ही मैच का लुत्फ़ उठाना होगा।
फ़र्ज़ी वेबसाइट्स बनाकर लगा रहे हैं चूना
बता दें कि, विंडो ओपन होने से पहले टिकटों की संभावित मारामारी और कालाबाज़ारी को लेकर IBC24 ने भी विस्तृत रिपोर्टिंग की थी। इसमें भी बताया गया था कि, टिकटों के लिए मची होड़ का फ़ायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं। वे बाकायदा वेबसाइट्स बनाकर आम फैंस से मोटी वसूली के जुगाड़ में हैं। ऐसे वेबसाइट्स में आम टिकटों की कीमतें तो 50 हज़ार तक जा पहुंची हैं। हालांकि इस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की राय अलग थी। उनका साफ़ कहना था कि, टिकटों की बिक्री आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म पर ही की जाएगी, शेष वेबसाइट्स जो मैच दिखाने का दावा कर रहे हैं वो पूरी तरह से फ़र्ज़ी हैं। उन्होंने अपील की थी कि, सभी टिकट ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगे। किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप से निकली टिकट न खरीदें।
टॉपर्स देखेंगे आईपीएल मुकाबला
टिकटों के लिए मची होड़ के बीच विष्णुदेव साय सरकार ने 10वीं-12वीं के टॉपर्स को फ्री में क्रिकेट मैच दिखाने का फ़ैसला लिया है। टॉपर्स RCB और MI के बीच 10 मई और 13 मई को KKR और RCB के बीच होने वाले मुकाबले का आनंद उठा सकेंगे। (IPL Match Ticket Latest News) छात्रों को शिक्षक के साथ भेजा जाएगा, सुबह 10:00 बजे तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। टिकट, ठहरने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन की रहेगी। जिसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Suvendu Adhikari PA Murder : ‘अभिषेक बनर्जी ने करवाया मर्डर’ सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP नेताओं ने TMC पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले-‘ममता देना चाहती हैं मैसेज’
- Suvendu Adhikari’s On PA Murder : ‘पूरी प्लानिंग से हुई हत्या!’ PA की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले-‘BJP शुरू करेगी गुंडों को खत्म करने का काम’, चश्मदीद ने बताई आंखोंदेखी
- Suvendu Adhikari PA Shot Dead : 12 राउंड फायरिंग, बीच सड़क हत्या! आखिर कैसे मारे गए सुवेंदु अधिकारी के PA? किसने रची पूरी साजिश? करीबी की मौत पर नेता का बड़ा बयान

Facebook


