Raipur Bomb News: राजधानी में बम बनाने की तैयारी कर रहा था इस कांग्रेस नेता का साला? पुलिस को घर से मिले ये खतरनाक सामान, हो सकते हैं कई अहम खुलासे
राजधानी में बम बनाने की तैयारी कर रहा था इस कांग्रेस नेता का साला? Big revelation in Raipur explosive material case
रायपुरः Raipur Bomb News: राजधानी रायपुर के रावांभाटा इलाके में मिले संदिग्ध विस्फोटक मामले में पुलिस की जांच में अहम खुलासे हुए हैं। मामले में बरामद विस्फोटक की तस्वीर भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे लो कैटेगरी एक्सप्लोसिव बताया है। जानकारी के मुताबिक पटाखों में इस्तेमाल होने वाले बारूद से आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तैयार करने का प्रयास किया गया था। फिलहाल खमतराई पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है।
Raipur Bomb News: शुरुआती जानकारी के अनुसार यह सामान विनय देवांगन नाम के शख्स का बताया जा रहा है। विनय देवांगन बीरगांव नगर निगम के महापौर और कांग्रेस नेता नंदलाल देवांगन का साला है। इस बीच यह बात सामने आई कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विनय की पत्नी और खुद महापौर ने इस बात को कबूला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस विस्फोटक का इस्तेमाल किसी व्यक्ति को डराने या धमकाने के उद्देश्य से किए जाने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, विस्फोटक सामग्री मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
दरअसल, पुलिस को विस्फोटक सामान होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम वार्ड नंबर-13 में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामान बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।
- Smartphone Tips: फोन की स्पीड हुई कम और डिवाइस हो रहा है गर्म? कहीं ये आने वाले बड़े खतरे की चेतावनी तो नहीं? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!
- CG Infiltrators Rohingya Controversy: बंगाल में BJP की जीत के बाद छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों पर सियासत तेज, सरकार से इस कांग्रेस नेता ने कर दी ये डिमांड, विधायक मिश्रा ने दिया करारा जवाब
- Meesho Share Price: रॉकेट की तरह भागा Meesho का शेयर, लेकिन एक्सपर्ट्स के टारगेट प्राइस ने सबको कर दिया हैरान!
- Vasudha Upcoming Twist: पकड़ी गई बड़ी चोरी! करिश्मा के हाथ लगी, मित्तल की ‘नकली दाढ़ी’.. क्या ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा, देव का पूरा खेल?
- Chipkali Bhagane Ke Upay: घर में छिपकलियों ने कर रखा है आतंक? तो ये है बिना मारे भगाने का सबसे आसान देसी तरीका
- Operation Sindoor Ke Ek Saal: भारत ने गिराए कितने पाकिस्तानी फाइटर प्लेन? कितने आतंकी अड्डों को किया तबाह?.. सालभर बाद खुद भारतीय सेना ने किया सबसे बड़ा खुलासा, आप भी सुनें

Facebook


