CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! इस जिले में 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, उपनिरीक्षक से लेकर कॉस्टेबल तक इधर से उधर

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! इस जिले में 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, Surguja Police Transfer CG Police Transfer

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! इस जिले में 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, उपनिरीक्षक से लेकर कॉस्टेबल तक इधर से उधर
Modified Date: May 7, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: May 7, 2026 9:09 pm IST

अंबिकापुर। CG Police Transfer: सरगुजा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने पुलिस विभाग की जंबो तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार जिले में 108 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं।

CG Police Transfer:  तबादला सूची में 5 उपनिरीक्षक (एसआई), 20 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एसपी राजेश अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।