Mahua Moitra Viral Video: इस सांसद को देखकर लोगों ने लगाए चोर-चोर के नारे! चलती फ्लाइट में मच गया बवाल, MP ने खुद शेयर किया वीडियो

इस सांसद को देखकर लोगों ने लगाए चोर-चोर के नारे! चलती फ्लाइट में मच गया बवाल, TMC MP Mahua Moitra Viral Video

Mahua Moitra Viral Video: इस सांसद को देखकर लोगों ने लगाए चोर-चोर के नारे! चलती फ्लाइट में मच गया बवाल, MP ने खुद शेयर किया वीडियो
Modified Date: May 7, 2026 / 08:26 pm IST
Published Date: May 7, 2026 8:26 pm IST

कोलकाताः Mahua Moitra Viral Video: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने विमान यात्रा के दौरान अपने साथ कथित दुर्व्यवहार और सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया है। महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि दिल्ली आने वाली इंडिगो फ्लाइट में कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर नारेबाजी की और उनका वीडियो बनाया।

Mahua Moitra Viral Video: कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह सरकारी कार्य से दिल्ली जा रही थीं, जहां उन्हें रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में शामिल होना था। उन्होंने कहा कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 में सीट नंबर 1F पर बैठी थीं। इसी दौरान 4 से 6 लोगों का एक समूह विमान में चढ़ा और उन्हें घूरने के बाद फ्लाइट के पिछले हिस्से में चला गया। महुआ मोइत्रा के मुताबिक, विमान के दिल्ली में उतरने और दरवाजे खुलने से ठीक पहले उक्त समूह ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोग कथित तौर पर “टीएमसी चोर”, “भाइपो चोर”, “पिसी चोर” और “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। सांसद ने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना सुनियोजित थी और इसका वीडियो भी बनाया गया।

टीएमसी सांसद ने कहा कि यह “नागरिकों का गुस्सा” नहीं बल्कि उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा का उल्लंघन है। उन्होंने मामले में एयरलाइन कंपनी इंडिगो और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से कार्रवाई की मांग की है। महुआ ने संबंधित लोगों की पहचान कर उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग भी उठाई है। महुआ मोइत्रा द्वारा साझा किया गया करीब 30 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग टीएमसी विरोधी नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी नेताओं को कई मौकों पर विरोध का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव के बाद भी पार्टी नेताओं के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की घटनाएं सामने आती रही हैं।.


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।