असम चुनाव: नौ सीट के नतीजे घोषित, आठ पर भाजपा और एक पर बीपीएफ की जीत
असम चुनाव: नौ सीट के नतीजे घोषित, आठ पर भाजपा और एक पर बीपीएफ की जीत
गुवाहाटी, चार मई (भाषा) असम विधानसभा की 126 सीटों में से नौ के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिनमें आठ सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक सीट पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने जीत दर्ज की है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट पर भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23,182 मतों के अंतर से हार गए। गोस्वामी को 69,439 मत मिले, जबकि गोगोई को 46,257 मत प्राप्त हुए।
धेमाजी सीट पर असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने कांग्रेस के शैलेन सोनोवाल को 32,229 मतों से पराजित किया। पेगू को 83,649 मत मिले, जबकि सोनोवाल को 51,420 मत प्राप्त हुए।
सीसीबारगांव सीट पर भाजपा के जिबन गोगोई ने रायजोर दल के दुलाल चंद्र बोरुआ को 40,593 मतों के अंतर से हराया। जिबन गोगोई को 75,758 मत मिले जबकि बोरुआ को 35,165 मत प्राप्त हुए।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, तांगला सीट पर भाजपा के बिकन चंद्र डेका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रोहित परिगा को 54,601 मतों के अंतर से हरा दिया। डेका को 84,309 और रोहित को 29,708 मत मिले।
आयोग ने बताया कि माजुली सीट से भाजपा के भुवन गाम ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. इंद्रनील पेगू को 35,300 मतों के अंतर से हराया। गाम को 78,324, जबकि पेगू को 43,024 मत मिले।
खुमताई सीट से भाजपा के मृणाल सैकिया ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रोशलिना टिर्की को 58,412 मतों के अंतर से पराजित किया। सैकिया को 91,127 मत मिले, जबकि टिर्की को 32,715 मत प्राप्त हुए।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि बेहाली से मुनिंद्र दास ने 87,224 हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 60,703 मतों के अंतर से हराया।
इसने बताया कि जागीरोड से भाजपा के पीयूष हजारिका ने 15,5129 हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के श्रीबुबुल दास (61,545 मत हासिल) को 93,584 मतों के अंतर से हराया।
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी बीपीएफ के उम्मीदवार और राज्य के मंत्री चरण बोरो ने माजबत सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रीति रेखा बरला को 55,546 मतों के अंतर से पराजित कर सीट बरकरार रखी।
भाषा
खारी नरेश
नरेश

Facebook


