Assam Chunav 2026: ‘सनातनी भावनाओं को ठेस पहुंचाई’, इस युवा प्रत्याशी पर सीएम सरमा का करारा हमला, लगाए ये गंभीर आरोप, जानें कौन हैं कुंकी चौधरी?

Assam Chunav 2026: 'सनातनी भावनाओं को ठेस पहुंचाई', इस युवा प्रत्याशी पर सीएम सरमा का करारा हमला, लगाए ये गंभीर आरोप, जानें कौन हैं कुंकी चौधरी?

Assam Chunav 2026: ‘सनातनी भावनाओं को ठेस पहुंचाई’, इस युवा प्रत्याशी पर सीएम सरमा का करारा हमला, लगाए ये गंभीर आरोप, जानें कौन हैं कुंकी चौधरी?

Assam Chunav 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 5, 2026 / 01:44 pm IST
Published Date: April 5, 2026 1:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम सरमा का आरोप
  • सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दावा
  • कुंकी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सामग्री को फर्जी बताया

नई दिल्ली: Assam Chunav 2026 असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने को है। सभी राजनीतिक पार्टियों चुनाव को लेकर जोरो शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर आरोपी प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो चुका है। इसी बीच चुनाव के मैदान में इस बार सबसे कम उम्र की प्रत्याशी कुंकी चौधरी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है।

हिमंता ने बीफ खाने का लगाया था आरोप

Kunki Choudhury vs Himanta Biswa Sarma दरअसल, असम जातीय परिषद की उम्मीदवार कुंकी चौधरी पर सीएम हिंमता ​बिस्वा सरमा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सरमा का आरोप है कि कुंकी की मां ने सोशल मीडिया पर बीफ खाने और पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट साझा करके सनातनी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जिसके बाद विवाद और गहरा गया। दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया।

उम्मीदवार कुंकी चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप

इन आरोपों पर कुंकी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें बेबुनियाद और आधारहीन बताया। उनका कहना है कि एक युवा उम्मीदवार को इस तरह निशाना बनाया जाना इस बात का संकेत है कि सत्ताधारी पक्ष दबाव में है। उन्होंने कहा, ‘मैं राजनीति में अभी कुछ ही दिनों से हूं, लेकिन जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, उससे वे घबरा गए हैं।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

इतना ही नहीं आरोपों के जवाब में कुंकी चौधरी ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा दी है और इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है। उनका कहना है कि उनकी मां के खिलाफ प्रसारित की जा रही सामग्री को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। शिकायत के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कौन हैं कुनकी चौधरी?

आपको बता दें कि कुंकी चौधरी गुवाहाटी की रहने वाली है और एक छोटे से परिवार की बेटी है। कुंकी ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई के नसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की है, जिसके बाद उच्च शिक्षा के लिए लंदन चली गईं। वहाँ उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन के इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड सोसाइटी से शैक्षिक नेतृत्व में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। पिछले सितंबर में लंदन यूनिवर्सिटी से एजुकेशन लीडरशिप में मास्टर्स करने के बाद राज्य लौटने के बाद लुरिनज्योति गोगोई की AJP के साथ राजनीति में आने के बारे में उनकी बातचीत शुरू हुई।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।