असम : मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

असम : मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

असम : मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Modified Date: September 12, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: September 12, 2026 2:24 pm IST

गुवाहाटी, 12 सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शर्मा ने कहा कि महान संत की सोच ने देश की सभ्यतागत और सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव भारत के महान वैष्णव संतों में से एक थे, जिनकी आध्यात्मिक दृष्टि ने हमारे देश की सभ्यतागत और सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया।’’

शर्मा ने कहा कि संत शंकरदेव ने अपनी गहरी शिक्षाओं, कला और साहित्य के ज़रिए सनातन धर्म के शाश्वत मूल्यों को पीढ़ियों तक पहुंचाते हुए असमिया समाज को समृद्ध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी पवित्र तिरोभाव तिथि पर, मैं गुरुजन के पवित्र चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में