असम कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोरा पर टिप्पणी को लेकर संयुक्त सचिव को नोटिस जारी किया
असम कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोरा पर टिप्पणी को लेकर संयुक्त सचिव को नोटिस जारी किया
गुवाहाटी, छह फरवरी (भाषा) असम कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश पार्टी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के खिलाफ मीडिया में कथित रूप से “अनुचित टिप्पणी” करने को लेकर अपने संयुक्त सचिव पंकज सैकिया को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।
पार्टी की असम इकाई के महासचिव (संगठन) बिपुल गोगोई ने बृहस्पतिवार को जारी नोटिस में सैकिया से 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा है।
शुक्रवार को मीडिया के साथ साझा किए गए नोटिस में कहा गया है, “असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के संज्ञान में यह बात आई है कि आपने पूर्व पीसीसी अध्यक्ष एवं अभियान समिति के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा से जुड़े मामलों पर मीडिया में अनुचित टिप्पणियां की हैं।”
नोटिस में कहा गया है, “निर्देशानुसार, आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि पार्टी अनुशासन के उपर्युक्त उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ उपयुक्त अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। आपको 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा जाता है।”
भाषा मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


