Ayodhya U19 World Cup Prayer: भारत की जीत के लिए अयोध्या में महायज्ञ, साधु-संतों ने हनुमान जी और मां बगलामुखी से मांगी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत

Ayodhya U19 World Cup Prayer: भारत की जीत के लिए अयोध्या में महायज्ञ, साधु-संतों ने हनुमान जी और मां बगलामुखी से मांगी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत

Ayodhya U19 World Cup Prayer: भारत की जीत के लिए अयोध्या में महायज्ञ, साधु-संतों ने हनुमान जी और मां बगलामुखी से मांगी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत

Ayodhya U19 World Cup Prayer/Image Source: IBC24

Modified Date: February 6, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: February 6, 2026 2:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में गूंजे वेद मंत्र
  • टीम इंडिया की जीत की कामना
  • अयोध्या में जीत के लिए विशेष अनुष्ठान

अयोध्या: Ayodhya U19 World Cup Prayer:  भारत की विजय कामना के साथ रामनगरी अयोध्या में आज विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना को लेकर साधु-संतों ने वेद मंत्रों के जाप और हवन-पूजन की शुरुआत की है।

भारत की जीत के लिए अयोध्या में महायज्ञ (India vs England U19 Final)

Ayodhya U19 World Cup Prayer:  अयोध्या में हनुमान जी के मंत्रों का पारायण किया जा रहा है, वहीं माँ बगलामुखी के मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियाँ दी जा रही हैं। साधु-संत भारत के छठी बार अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता बनने की कामना कर रहे हैं। संतों का कहना है कि यह अनुष्ठान देश की विजय और भारतीय टीम की सफलता के लिए किया जा रहा है। हवन-पूजन के दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा की भावना के साथ भारत की ऐतिहासिक जीत की कामना की जा रही है।

गौरतलब है कि आज अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से है। देशभर में जहां क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहे हैं, वहीं अयोध्या के साधु-संत भी आध्यात्मिक साधना के जरिए भारत की विजय के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कामना यही है कि टी20 क्रिकेट में एक बार फिर भारत का विजय ध्वज पूरे विश्व में लहराए।

ऐसा रहा है भारत का टूर्नामेंट सफर (ICC Men’s Under-19 World Cup 2026 Final)

India vs England U19 WC Final Live Score: भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका (USA) को डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से हराकर की। इसके बाद बांग्लादेश को डीएलएस नियम से 18 रनों से मात दी। ग्रुप चरण के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से हराया। सुपर-6 स्टेज में भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। सहमेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 204 रनों की बड़ी जीत दर्ज की, जबकि दूसरे सुपर-6 मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम एक बार फिर खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।