India vs England U19 WC Final Live Score: हरारे में आज इतिहास रचेगा भारत? अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला शुरू, वैभव-आयुष की जोड़ी की धांसू शुरुआत

India vs England U19 WC Final Live Score: हरारे में आज इतिहास रचेगा भारत? अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला शुरू, वैभव-आयुष की जोड़ी की धांसू शुरुआत

India vs England U19 WC Final Live Score: हरारे में आज इतिहास रचेगा भारत? अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला शुरू, वैभव-आयुष की जोड़ी की धांसू शुरुआत

India vs England U19 WC Final Live Score/Image Source: ICC

Modified Date: February 6, 2026 / 01:52 pm IST
Published Date: February 6, 2026 1:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • U-19 वर्ल्ड कप फाइनल
  • हरारे में भारत-इंग्लैंड की टक्कर
  • टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाज़ी

India vs England U19 WC Final Live Score: आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज (6 फरवरी) भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। क्रीज पर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे मौजूद हैं।

भारतीय टीम को पहला झटका (ICC Under-19 World Cup 2026)

भारतीय टीम लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल खेल रही है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अब तक पांच बार अंडर-19 विश्व कप जीत चुकी टीम इंडिया की नजरें इस बार खिताबी जीत का सिक्सर लगाने पर टिकी हैं। भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में चैंपियन बन चुका है। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने अब तक सिर्फ एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। उसने साल 1998 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

ऐसा रहा है भारत का टूर्नामेंट सफर (ICC Men’s Under-19 World Cup 2026 Final)

India vs England U19 WC Final Live Score: भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका (USA) को डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से हराकर की। इसके बाद बांग्लादेश को डीएलएस नियम से 18 रनों से मात दी। ग्रुप चरण के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से हराया। सुपर-6 स्टेज में भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। सहमेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 204 रनों की बड़ी जीत दर्ज की, जबकि दूसरे सुपर-6 मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम एक बार फिर खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

फाइनल में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (India vs England U19 Final 2026)

भारत: वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।

इंग्लैंड: जोसेफ मूर्स, बेन डॉकिन्स, बेन मेस, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।