Assam Girl Gang Rape Case: कार में बैठे कपल को बदमाशों ने रोका, बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने युवती का किया रेप, फिर भी मन नहीं भरा तो…

Assam Girl Gang Rape Case: असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास एक 28 युवती महिला के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने सामूहिक दुष्कर्म की भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

Assam Girl Gang Rape Case: कार में बैठे कपल को बदमाशों ने रोका, बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने युवती का किया रेप, फिर भी मन नहीं भरा तो…

RAPE CASE/ image source: FREEPIK

Modified Date: February 26, 2026 / 10:17 am IST
Published Date: February 26, 2026 10:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • सिलचर में महिला से गैंगरेप
  • बॉयफ्रेंड के सामने वारदात
  • सात आरोपियों ने हमला

Assam Girl Gang Rape Case: गुवाहाटी: असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास एक 28 युवती महिला के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने सामूहिक दुष्कर्म की भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना 19 फरवरी को शहर से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर हुई, जब महिला अपने युवती के साथ कार में थी। उसके बाद बहुत डरावनी चीजें हुईं। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

Assam Girl Gang Rape: युवती और उसके बॉयफ्रेंड को बदमाशों ने रोका

असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास एक 28 वर्षीय महिला के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने सामूहिक दुष्कर्म की भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना 19 फरवरी को शहर से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर हुई, जब महिला अपने मित्र के साथ कार में थी। तभी एक एसयूवी में आए करीब सात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने पहले कपल से पूछताछ के बहाने उन्हें रोका, फिर युवक को काबू कर महिला को जबरन वाहन से बाहर ले जाकर उसके सामने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों में से एक ने पीड़िता से कथित तौर पर 10 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर भी कराए।

Silchar Gang Rape Case: कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सिलचर सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) (गैंगरेप) सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने दो आरोपियों की पहचान की, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी पांच आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों ने कपल को धमकाया, लूटपाट की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच प्राथमिकता से की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

मामला उस समय और सुर्खियों में आया जब एक स्थानीय पत्रकार पर कथित तौर पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया, क्योंकि उसने घटना की रिपोर्टिंग की थी। पत्रकार ने आरोप लगाया कि उसे नेशनल हाईवे के पास रोका गया, धमकाया गया और मारपीट की गई। इस मामले में भी पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाएं और जांच में सहयोग करें। यह घटना एक बार फिर महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता पर गंभीर बहस छेड़ रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।