असम सरकार मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है : हिमंत

असम सरकार मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है : हिमंत

असम सरकार मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है : हिमंत
Modified Date: June 26, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: June 26, 2026 12:52 pm IST

गुवाहाटी, 26 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं के भविष्य की रक्षा करना और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज हम अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक एवं अवैध तस्करी रोधी दिवस मना रहे हैं। यह एक ऐसा विषय है जिस पर हमारी सरकार बहुत गंभीरता से काम कर रही है और मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने युवाओं के भविष्य की रक्षा करने और उन्हें इस सामाजिक विनाश से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’’

असम सरकार 2021 में शर्मा के पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही राज्य में नशा रोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दे रही है और इस दिशा में कई अभियान चलाए गए हैं।

भाषा शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में