IAS Transfer Posting Assam: भाजपा सरकार ने होली के तत्काल बाद किया प्रशासनिक सेवा के अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिए किन अफसरों को मिली नई पदस्थापना
IAS Transfer Posting Assam: भाजपा सरकार ने होली के तत्काल बाद किया प्रशासनिक सेवा के अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिए किन अफसरों को मिली नई पदस्थापना
IAS Transfer Posting Assam: भाजपा सरकार ने होली के तत्काल बाद किया प्रशासनिक सेवा के अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला / Image: IBC24 Customized
- असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए अप्रैल 2026 में मतदान प्रस्तावित
- नरेंद्र कुमार शाह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया
- आयुषी जैन (दरांग) और प्रीति कुमारी (पश्चिम कार्बी आंगलोंग) जैसे युवा आईएएस अधिकारियों को जिला कमान सौंपी गई
गुवाहाटी: IAS Transfer Posting Assam विधानसभा चुनावों से पहले असम सरकार ने विभिन्न जिलों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग की सचिव मोनिता बोरगोहेन द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, गृह एवं राजनीतिक आयुक्त एवं सचिव पार्थ प्रतीम मजूमदार को बजाली का जिला आयुक्त बनाया गया है।
15 अधिकारियों का तबादला
IAS Transfer Posting Assam बजाली के मौजूदा जिला आयुक्त मृदुल कुमार दास का तबादला कर उन्हें गृह एवं राजनीतिक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के राज्य समन्वयक और ई-विदेशी न्यायाधिकरण परियोजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। रोजगार एवं शिल्पकार प्रशिक्षण निदेशक नरेंद्र कुमार शाह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में तैनात किया गया है, जबकि मौजूदा निदेशक आदित्य विक्रम यादव को लखिमपुर का जिला आयुक्त बनाया गया है। लखीमपुर के जिला आयुक्त प्रणव जीत काकोटी का तबादला कर उन्हें कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग में अतिरिक्त सचिव और रोजगार एवं शिल्पकार प्रशिक्षण निदेशक नियुक्त किया है।
होली के तत्काल बाद हुआ तबादला
सामान्य प्रशासन विभाग की संयुक्त सचिव प्रीति कुमारी को पश्चिम कार्बी आंगलोंग का जिला आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि मौजूदा जिला आयुक्त सारंग पणी शर्मा का तबादला कर उन्हें परिवहन विभाग में सचिव और असम अंतर्देशीय जल परिवहन विकास सोसाइटी की राज्य परियोजना के निदेशक पद पर तबादला किया गया है। वित्त विभाग की संयुक्त सचिव आयुषी जैन को दरांग का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया और पुबली गोहैन को गोलाघाट का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह कई अन्य अधिकारियों का विभिन्न पदों पर तबादला किया गया है। असम विधानसभा के 126 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव इस साल अप्रैल में होना प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें
- Damoh Murder News: सनकी युवक 16 साल के किशोर का कर दिया ये हाल, फिर करने लगा ऐसी घिनौनी हरकत, मामला जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
- Today Live Breaking News and Updates 05 March 2026: सेमीफाइनल में भारत ने कर दी अंग्रेजों की कुटाई, इंग्लैंड को दे दिए इतने रनों का टारगेट
- Pushkar Singh Dhami West Bengal: ‘हर मांग पूरी होगी..’, सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को लेकर सीएम ने कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़कर फूले नहीं समाएंगे..
- Today Live Breaking News and Updates 05 March 2026: वानखेड़े में भारत का स्कोर 200 पार, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी
- BJP Income 2024-25: भाजपा ने एक साल में कमाए इतने करोड़ रुपए, कांग्रेस के खर्च के ब्योरा देखकर भी हो जाएंगे हैरान, जानिए एक साल में किस राजनीतिक दल ने कितने कमाए

Facebook


