Damoh Murder News: सनकी युवक 16 साल के किशोर का कर दिया ये हाल, फिर करने लगा ऐसी घिनौनी हरकत, मामला जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Damoh Murder News: सनकी युवक 16 साल के किशोर का कर दिया ये हाल, फिर करने लगा ऐसी घिनौनी हरकत, मामला जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Damoh Murder News | Photo Credit: IBC24
- 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या
- पहले पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है
- घटना का वीडियो सामने आने से इलाके में सनसनी
दमोह: Damoh Murder News मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी आरोपी ने 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतक के सिर को हथौड़े से कुचल दिया और कथित तौर पर उसका मांस खाने और खून पीने की भी बात सामने आई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
Damoh Murder News दरअसल मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम समन्ना का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोर भरत विश्वकर्मा भाई दूज के मौके पर अपनी बहन से तिलक लगवाने के लिए गांव आया हुआ था। वह बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी रास्ते में बैठे गांव के ही आरोपी गुड्डा पटेल ने उसकी बाइक रोक ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अचानक लोहे की रॉड से किशोर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने हथौड़े से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के सिर को बुरी तरह कुचल दिया और कथित रूप से उसका मांस खाने और खून पीने जैसी हैरान कर देने वाली हरकत भी की। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुड्डा पटेल पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जेल से छूटकर गांव लौटा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Chhattisgarh Naxal Encounter: लाल आतंक पर अंतिम प्रहार जारी, मारा गया एक और खूंखार नक्सली, लाखों रुपए का इनाम था घोषित
- Sagar Crime News: अपनी ही दोस्त की पत्नी को इस बात का लालच देकर मिटाई हवस, 5 महीने की गर्भवती होते ही झाड़ा पल्ला
- Iran Ayatollah Statement: इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहा देंगे… ईरान के अयातुल्ला ने दी खुलेआम धमकी, टेलीविजन पर युद्ध को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Facebook


