IAS Transfer Posting Assam: भाजपा सरकार ने होली के तत्काल बाद किया प्रशासनिक सेवा के अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिए किन अफसरों को मिली नई पदस्थापना

IAS Transfer Posting Assam: भाजपा सरकार ने होली के तत्काल बाद किया प्रशासनिक सेवा के अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिए किन अफसरों को मिली नई पदस्थापना

IAS Transfer Posting Assam: भाजपा सरकार ने होली के तत्काल बाद किया प्रशासनिक सेवा के अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिए किन अफसरों को मिली नई पदस्थापना

IAS Transfer Posting Assam: भाजपा सरकार ने होली के तत्काल बाद किया प्रशासनिक सेवा के अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला / Image: IBC24 Customized

Modified Date: March 5, 2026 / 09:51 pm IST
Published Date: March 5, 2026 8:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए अप्रैल 2026 में मतदान प्रस्तावित
  • नरेंद्र कुमार शाह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया
  • आयुषी जैन (दरांग) और प्रीति कुमारी (पश्चिम कार्बी आंगलोंग) जैसे युवा आईएएस अधिकारियों को जिला कमान सौंपी गई

गुवाहाटी:  IAS Transfer Posting Assam विधानसभा चुनावों से पहले असम सरकार ने विभिन्न जिलों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग की सचिव मोनिता बोरगोहेन द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, गृह एवं राजनीतिक आयुक्त एवं सचिव पार्थ प्रतीम मजूमदार को बजाली का जिला आयुक्त बनाया गया है।

15 अधिकारियों का तबादला

IAS Transfer Posting Assam बजाली के मौजूदा जिला आयुक्त मृदुल कुमार दास का तबादला कर उन्हें गृह एवं राजनीतिक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के राज्य समन्वयक और ई-विदेशी न्यायाधिकरण परियोजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। रोजगार एवं शिल्पकार प्रशिक्षण निदेशक नरेंद्र कुमार शाह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में तैनात किया गया है, जबकि मौजूदा निदेशक आदित्य विक्रम यादव को लखिमपुर का जिला आयुक्त बनाया गया है। लखीमपुर के जिला आयुक्त प्रणव जीत काकोटी का तबादला कर उन्हें कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग में अतिरिक्त सचिव और रोजगार एवं शिल्पकार प्रशिक्षण निदेशक नियुक्त किया है।

होली के तत्काल बाद हुआ तबादला

सामान्य प्रशासन विभाग की संयुक्त सचिव प्रीति कुमारी को पश्चिम कार्बी आंगलोंग का जिला आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि मौजूदा जिला आयुक्त सारंग पणी शर्मा का तबादला कर उन्हें परिवहन विभाग में सचिव और असम अंतर्देशीय जल परिवहन विकास सोसाइटी की राज्य परियोजना के निदेशक पद पर तबादला किया गया है। वित्त विभाग की संयुक्त सचिव आयुषी जैन को दरांग का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया और पुबली गोहैन को गोलाघाट का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह कई अन्य अधिकारियों का विभिन्न पदों पर तबादला किया गया है। असम विधानसभा के 126 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव इस साल अप्रैल में होना प्रस्तावित है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"