असम सरकार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को अंतरिम राहत के रूप में 25 करोड़ रुपये से अधिक अंतरित किए

असम सरकार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को अंतरिम राहत के रूप में 25 करोड़ रुपये से अधिक अंतरित किए

असम सरकार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को अंतरिम राहत के रूप में 25 करोड़ रुपये से अधिक अंतरित किए
Modified Date: September 1, 2026 / 12:33 pm IST
Published Date: September 1, 2026 12:33 pm IST

गुवाहाटी, एक सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष राज्य के तीन जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण प्रभावित 16,746 परिवारों के खाते में अंतरिम राहत के रूप में कुल 25.12 करोड़ रुपये अंतरित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शिवसागर, चराईदेव और जोरहाट जिलों के प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 15-15 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।

शर्मा ने जापानी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ‘मुख्यमंत्री फॉरेन लैंग्वेज इनिशिएटिव फॉर ग्लोबल हंट’ के तहत भी धनराशि जारी की।

प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण सहायता के रूप में तीन किस्तों में एक लाख रुपये दिए जाएंगे, साथ ही नौकरी मिलने के बाद सहायता के रूप में प्रति उम्मीदवार 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने ‘मुख्यमंत्री जीवन प्रेरणा योजना’ के तहत सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वालों को भी वित्तीय सहायता वितरित की।

शर्मा ने बताया कि 48,188 उम्मीदवारों को कुल 118.6 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे, जिसमें से प्रत्येक उम्मीदवार को एक वर्ष तक प्रति माह 2,500 रुपये मिलेंगे।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में