अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से असम के श्रमिक की मौत

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से असम के श्रमिक की मौत

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से असम के श्रमिक की मौत
Modified Date: August 5, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: August 5, 2026 9:14 pm IST

ईटानगर, पांच अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में एक पनबिजली परियोजना स्थल पर हुए भूस्खलन में असम के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुरुंग कुमे जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब भूस्खलन के कारण पहाड़ी ढलान से मलबा और पत्थर लुढ़ककर पारसी पार्लो जलविद्युत परियोजना स्थल पर आ गिरे।

मृतक श्रमिक की पहचान पड़ोसी राज्य असम के धेमाजी जिले के निवासी नोबिन डोले के रूप में हुई है।

डोले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक को मलबे से बाहर निकाला गया और आपात उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।

जिला अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन टीम ने घटनास्थल का विस्तृत आकलन शुरू कर दिया है और आगे की प्रशासनिक प्रक्रियाएं जारी हैं।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में