BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

AAP Assam Chief: प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, संगठन मजबूत करने की कोशिश के बीच इस पार्टी को लगा दोहरा झटका, महिला अध्यक्ष ने छोड़ा साथ

AAP’s Assam unit president Manoj Dhanowar and women’s wing president Masooma Begum resign

CG News. Image Source-IBC24

CG News. Image Source-IBC24

Deepak Sahu
Published: 05 Apr 2025 | 8:19 amModified: 05 Apr 2025 | 3:05 pm
HIGHLIGHTS
  1. मनोज धनोवर और मासूमा बेगम ने असम में आप से इस्तीफा दिया।
  2. मासूमा बेगम 2022 में गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में जीतने वाली एकमात्र आप उम्मीदवार थीं।
  3. असम में पंचायत चुनाव दो मई और सात मई को होने हैं।

गुवाहाटी : AAP Assam Chief आम आदमी पार्टी (आप) की असम इकाई के अध्यक्ष मनोज धनोवर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य में आप की महिला शाखा की अध्यक्ष मासूमा बेगम ने न केवल अपना पद छोड़ दिया बल्कि पार्टी भी छोड़ दी। ये इस्तीफे ऐसे समय में आए हैं जब आप राज्य के ग्रामीण इलाकों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि पंचायत चुनावों में एक महीने का भी समय नहीं बचा है।

Read More : Road Accident In Anuppur: 40 फीट गहरी खाई में गिरी तेज रफ़्तार कार, एक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल 

AAP Assam Chief धनोवर ने सोशल मीडिया पर अपना त्यागपत्र साझा किया जिसे दो जनवरी को उन्होंने आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक को भेजा था। उन्होंने पत्र में कहा कि वह 'अपरिहार्य परिस्थितियों' के कारण इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं और अब से मैं पार्टी स्वयंसेवक के रूप में काम करूंगा।' आप के राज्य सचिव अमलानज्योति हतिबरुआ ने कहा कि यह 'अजीब' बात है कि धनोवर ने चार महीने बाद अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया।

Read More : Navratri Ashtami Puja Muhurat 2025: महाअष्‍टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, कन्या पूजन का ये है शुभ मुहूर्त, जानें मां महागौरी की पूजा विधि सहित अन्य बातें 

उन्होंने कहा, 'संभवतः उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया।' इस बीच बेगम ने राज्य में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र में कहा, 'मैं आम आदमी पार्टी की असम इकाई की महिला शाखा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे रही हूं।' वह 2022 में गुवाहाटी नगर निगम का चुनाव जीतने वाली एकमात्र आप उम्मीदवार थीं। राज्य में पंचायत चुनाव दो मई और सात मई को होंगे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मनोज धनोवर ने "अपरिहार्य परिस्थितियों" के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए पार्टी स्वयंसेवक के रूप में काम करने का निर्णय लिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: AAP's Assam unit president Manoj Dhanowar and women's wing president Masooma Begum resign

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm