असम पुलिस जुबिन गर्ग मौत की मामले में 12 दिसंबर तक आरोप पत्र दाखिल करेगी : हिमंत

असम पुलिस जुबिन गर्ग मौत की मामले में 12 दिसंबर तक आरोप पत्र दाखिल करेगी : हिमंत

असम पुलिस जुबिन गर्ग मौत की मामले में 12 दिसंबर तक आरोप पत्र दाखिल करेगी : हिमंत
Modified Date: December 5, 2025 / 10:13 pm IST
Published Date: December 5, 2025 10:13 pm IST

उमरंगसो, पांच दिसंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में 12 दिसंबर तक आरोप पत्र दाखिल करेगी।

असम पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) वर्तमान में गर्ग की मौत के मामले की जांच कर रहा है।

गर्ग की मौत के बाद राज्य भर में 60 से ज्यादा प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। शर्मा के मुताबिक, एसआईटी ने उन्हें बताया कि लगभग 3,500 दस्तावेज एकत्र किए हैं और अधिकारियों ने कल महाधिवक्ता के साथ बैठक कर मामले को अंतिम रूप दिया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “18 दिसंबर अंतिम तिथि है और एसआईटी 12 दिसंबर तक आरोप पत्र दाखिल कर देगी। बड़ी संख्या में दस्तावेज तैयार करने में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन एसआईटी आज (शुक्रवार) के बाद कभी भी आरोप पत्र दाखिल कर देगी।”

प्रसिद्ध गायक गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

गर्ग सिंगापुर में ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के चौथे संस्करण में भाग लेने गए थे।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में