असम: निलंबित कांग्रेस विधायक शरमन अली अहमद रायजोर दल में शामिल हुए

असम: निलंबित कांग्रेस विधायक शरमन अली अहमद रायजोर दल में शामिल हुए

असम: निलंबित कांग्रेस विधायक शरमन अली अहमद रायजोर दल में शामिल हुए
Modified Date: February 17, 2026 / 08:57 pm IST
Published Date: February 17, 2026 8:57 pm IST

गुवाहाटी, 17 फरवरी (भाषा) कांग्रेस से निलंबित विधायक शरमन अली अहमद मंगलवार को रायजोर दल में शामिल हो गए। इसके साथ ही वह दो दिनों में असम की मुख्य विपक्षी पार्टी छोड़कर अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले दल में शामिल होने वाले दूसरे विधायक बन गए।

बाघबर निर्वाचन क्षेत्र के तीन बार के विधायक अहमद का बारपेटा जिले के कालगछिया में आयोजित एक कार्यक्रम में गोगोई और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने रायजोर दल में स्वागत किया।

अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह परिसीमन के बाद राज्य में होने वाले पहले विधानसभा चुनाव में मंडिया सीट से टिकट मांगेंगे।

पूर्व सरकारी अधिकारी रहे अहमद पहली बार वर्ष 2011 में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूड़ीएफ) के टिकट पर विधायक चुने गए थे। बाद में एआईयूडीएफ से निष्कासित होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और वर्ष 2016 तथा 2021 में फिर से बाघबर सीट से जीत हासिल की।

हालांकि, अक्टूबर 2021 में “पार्टी के अनुशासन का बार-बार उल्लंघन” करने के आरोप में उन्हें कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। उसी वर्ष सितंबर में दरांग जिले में अतिक्रमण हटाने के लिये चलाए गए अभियान के खिलाफ कथित तौर पर ‘भड़काऊ’ टिप्पणी करने को लेकर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

इससे एक दिन पहले, कांग्रेस के एक अन्य विधायक अब्दुर रशीद मंडल भी रायजोर दल में शामिल हुए थे।

मंडल का यह कदम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के इस्तीफे की पेशकश के बीच आया। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने बोरा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद उन्होंने अपने निर्णय पर पुनर्विचार के लिए समय मांगा है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में