असम : तीन बांग्लादेशी पकड़े गये, उन्हें बांग्लादेश के अधिकारियों के हवाले किया गया

असम : तीन बांग्लादेशी पकड़े गये, उन्हें बांग्लादेश के अधिकारियों के हवाले किया गया

असम : तीन बांग्लादेशी पकड़े गये, उन्हें बांग्लादेश के अधिकारियों के हवाले किया गया
Modified Date: September 27, 2024 / 02:35 pm IST
Published Date: September 27, 2024 2:35 pm IST

गुवाहाटी, 27 सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप तीन बांग्लादेशियों को पकड़ा गया और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

तीनों की पहचान मासूम खान, इकबाल हुसैन और मुजनूर रहमान के रूप में हुई है।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी करते हुए असम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन बांग्लादेशियों की पहचान की। उन्हें शीघ्र ही बांग्लादेश वापस भेज दिया गया। टीम को शाबासी।’’

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल एवं समस्या उत्पन्न होने के बाद असम में अब तक करीब 100 घुसपैठिये पकड़े गये हैं और उन्हें वहां के अधिकारियों के हवाले किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 1885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने पहले कहा था कि असम पुलिस भी सीमा पर कड़ी सतर्कता बरत रही है ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में न घुस पाए।

सिंह ने कहा था कि सीमा पर बीएसएफ पहली रक्षा पंक्ति है और असम पुलिस बतौर दूसरी रक्षा पंक्ति कड़ी सतर्कता बरत रही है।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में