असम: भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशियों को उनके देश भेजा गया
असम: भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशियों को उनके देश भेजा गया
गुवाहाटी, नौ सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को असम पुलिस ने उनके देश वापस भेज दिया।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि असम पुलिस ने करीमगंज जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो घुसपैठियों को रोका।
हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इन दो विदेशी नागरिकों को सीमा पर कब पकड़ा गया।
शर्मा ने कहा, ‘‘उन्हें सीमा पार वापस भेज दिया। टीम ने अच्छा काम किया! हमें इस गंभीर खतरे के प्रति सतर्क रहना होगा।’’
उन्होंने कहा कि दोनों बांग्लादेशियों की पहचान शहादत हुसैन और प्रियंका गेन के रूप में हुई है।
भाषा खारी दिलीप
दिलीप

Facebook


