बेंगलुरु: असम की महिला की हत्या

बेंगलुरु: असम की महिला की हत्या

बेंगलुरु: असम की महिला की हत्या
Modified Date: November 26, 2024 / 09:03 pm IST
Published Date: November 26, 2024 9:03 pm IST

बेंगलुरु, 26 नवंबर (भाषा) बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार को असम की एक महिला का शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि माया गोगोई की केरल निवासी आरव ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरव अभी फरार है। पुलिस के अनुसार आरव पीड़ित महिला का परिचित था।

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति पिछले तीन दिन से महिला के साथ अपार्टमेंट में था।

पुलिस ने बताया कि महिला का शव आंशिक रूप से सड़ चुका था।

अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि महिला और संदिग्ध 23 नवंबर को अपार्टमेंट में आए थे।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद संदिग्ध व्यक्ति कथित तौर पर एक दिन तक अपार्टमेंट में ही रहा।

पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा संदिग्ध को पकड़ने के लिए दलों का गठन कर दिया गया है।

भाषा योगेश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में