विधानसभा: शीत सत्र की कार्यवाही शुरू होने में विलंब पर भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने जताई आपत्ति

विधानसभा: शीत सत्र की कार्यवाही शुरू होने में विलंब पर भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने जताई आपत्ति

विधानसभा: शीत सत्र की कार्यवाही शुरू होने में विलंब पर भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने जताई आपत्ति
Modified Date: December 4, 2023 / 08:44 pm IST
Published Date: December 4, 2023 8:44 pm IST

बेलगावी (कर्नाटक), चार दिसंबर (भाजपा) कर्नाटक में सोमवार को विधानसभा के शीत सत्र की कार्यवाही शुरू होने में विलंब को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई। यहां ‘सुवर्ण विधान सौध’ में शीत सत्र की शुरुआत निर्धारित समय से एक घंटा देरी से हुई, जिसपर विधायकों ने आपत्ति जताई।

‘वंदे मातरम’ गीत गाए जाने और संविधान की प्रस्तावना पढ़े जाने के तुरंत बाद सदन की कार्यवाही निर्धारित समय सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे शुरू हुई, जिसपर भाजपा के सुरेश कुमार और कांग्रेस के बसवराज रायरेड्डी जैसे वरिष्ठ विधायकों ने अध्यक्ष यू.टी. खादर के समक्ष विलंब को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि सदस्यों को बिना किसी सूचना के बेवजह इंतजार कराया गया, जो राज्य के लोगों को गलत संदेश देगा और यह नियमों व प्रक्रियाओं का उल्लंघन है।

सुरेश कुमार ने कहा, ”सदन की कार्यवाही सुबह 11बजे शुरू होनी थी और करीब एक घंटा हो जाने के बाद अब दोपहर हो चुकी है। हम किस तरह का संदेश जनता को दे रहे हैं? सदन के पहले दिन बिना किसी कारण एक घंटे का विलंब। मैं यह कहना चाहूंगा कि आपने इस सदन के माध्यम से सही संदेश नहीं दिया है।”

रायरेड्डी ने भी विलंब को लेकर अपनी कड़ी आपत्ति जताई।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में