विधानसभा चुनाव, कांग्रेस ने तय किए मप्र के लिए 150 उम्मीदवार, छत्तीसगढ़ के 40 प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव, कांग्रेस ने तय किए मप्र के लिए 150 उम्मीदवार, छत्तीसगढ़ के 40 प्रत्याशी
दिल्ली। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शुक्रवार रात मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। मप्र चुनाव के लिए समिति ने आज 70 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। 80 सीटों के प्रत्याशी पहले ही तय किए जा चुके हैं। 31 अक्टूबर तक सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा।
वहीं समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 40 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। पहले चरण की 18 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही हो चुकी है। दूसरे चरण में 72 सीटों पर चुनाव होने हैं। समिति ने पहले उन सीटों पर चर्चा की जहां सिंगल नाम हैं। बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए।
यह भी पढ़ें : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 31 अक्टूबर को आएंगे छत्तीसगढ़, चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा
कमेटी ने छत्तीसगढ़ की दो या ज्यादा उम्मीदवारों के नाम वाली सीटों पर सभी नेताओ ने चर्चा कर शॉर्टलिस्ट की। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने बताया कि 40 सीटों के प्रत्याशी तय हो गए हैं, वहीं 32 सीटों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के अंदर सभी 72 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में एक तो छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


