ओडिशा: सरकारी आवासीय विद्यालय में रैगिंग को लेकर 10वीं कक्षा के सात छात्र निष्कासित

ओडिशा: सरकारी आवासीय विद्यालय में रैगिंग को लेकर 10वीं कक्षा के सात छात्र निष्कासित

ओडिशा: सरकारी आवासीय विद्यालय में रैगिंग को लेकर 10वीं कक्षा के सात छात्र निष्कासित
Modified Date: August 6, 2026 / 10:42 pm IST
Published Date: August 6, 2026 10:42 pm IST

भुवनेश्वर, छह अगस्त (भाषा) ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय की 10वीं कक्षा के सात छात्रों को कनिष्ठ छात्रों की रैगिंग के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार को अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित एक विद्यालय में हुई।

यह मामला मंगलवार को उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें छात्र कनिष्ठ छात्रों को बैट, डंडों आदि से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आरोपी छात्रों के खिलाफ चंदिली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जिला कल्याण अधिकारी अशिमा राव ने बताया कि पीड़ित छात्रों के अभिभावकों के आक्रोश और विरोध प्रदर्शन के बाद विद्यालय प्रशासन ने गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में सातों छात्रों को निष्कासित कर दिया और उन्हें स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) जारी किए गए।

उन्होंने कहा, ‘कक्षा 10 के छात्रों के खिलाफ हमने कड़ी कार्रवाई की है क्योंकि वे पहले भी ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए गए थे।’

राव ने कहा कि विद्यालय प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में