विधानसभा चुनाव: द्रमुक ने गठबंधन सहयोगी डीएमडीके को 10 सीट दीं
विधानसभा चुनाव: द्रमुक ने गठबंधन सहयोगी डीएमडीके को 10 सीट दीं
चेन्नई, 24 मार्च (भाषा) तमिलनाडु की सत्ताधारी द्रमुक ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को अपनी सहयोगी दल डीएमडीके को 10 सीट दीं।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन और डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने द्रमुक के मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें डीएमडीके के लिए 10 सीट की पुष्टि की गई।
द्रमुक ने कांग्रेस पार्टी को 28 सीट दी हैं, जिसके बाद दिवंगत ‘कैप्टन’ विजयकांत द्वारा 2005 में बनायी गयी डीएमडीके को सबसे अधिक सीट दी गई हैं।
भाषा शुभम रंजन
रंजन

Facebook


