Fuel Shortage in India: पंपों में खत्म हो गया पेट्रोल? टंकियों में कैन और कैंपर लेकर पहुंचे वाहन चालक, अब HPCL ने बताई पूरी सच्चाई
पंपों में खत्म हो गया पेट्रोल? टंकियों में कैन और कैंपर लेकर पहुंचे वाहन चालक, HPCL Statement on Fuel Shortage in India

इंदौर/अयोध्या/भोपाल। Fuel Shortage in India देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों ने लोगों में अचानक घबराहट फैला दी, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी ईंधन की कमी की बातों के खारिज किया है और इसे महज अफवाह बताया है।
Fuel Shortage in India इंदौर में शहरभर के पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने आशंका के चलते जल्दबाजी में पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि शहर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही चेतावनी दी गई कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर भोपाल में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी की जरूरत नहीं है।
वहीं अयोध्या में सिविल लाइन और अंगूरीबाग स्थित पेट्रोल पंपों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा स्थिति पूरी तरह सामान्य है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। लोगों से संयम बनाए रखने और केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन लेने की अपील की गई है।
HPCL ने भी जारी किया बयान
ईंधन की लेकर उड़ रही अफवाहों पर HPCL ने भी बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि देशभर में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें। कृपया सामान्य रूप से ही ईंधन लें। एचपीसीएल अपने नेटवर्क के माध्यम से निर्बाध और सुचारु ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रिय उपभोक्ता,
देशभर में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें। कृपया सामान्य रूप से ही ईंधन लें।
एचपीसीएल अपने नेटवर्क के माध्यम से… pic.twitter.com/HsOKDS0TWn
— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) March 24, 2026
इन्हें भी पढ़ेंः-
- PM Modi Speech LIVE: मिडिल-ईस्ट में तनाव पर PM मोदी का संसद में संबोधन, कहा- ‘लंबे समय तक ऐसी स्थिति बने रहने के गंभीर परिणाम होंगे’
- Supreme Court Verdict SC Status: क्रिश्चियन फोरम ने SC के फैसले को बताया ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’.. छत्तीसगढ़ के धर्मांतरण क़ानून को कोर्ट ले जानी की कही बात
- Chaitra Navratri Day 6 Bhog: नवरात्रि का छठा दिन है बेहद खास, मां कात्यायनी को इस भोग से करें प्रसन्न, मिलेगा चौंकाने वाला फल!
- Vijay Sharma on Naxalism: “नक्सलवाद खत्म होने का दावा करना हैप्पी न्यू ईयर जैसा जश्न नहीं”.. आखिर गृहमंत्री विजय शर्मा ने किस पर किया बड़ा पलटवार?
- PM Modi LIVE Rajyasabha: राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन, संभावित ऊर्जा संकट पर बता रहे सरकार की तैयारी, देखें लाइव
- Congress on PM Modi: “चीन से आगे निकलना था, पाकिस्तान से पीछे धकेल दिया”.. इस मामले में कांग्रेस के निशाने पर PM नरेंद्र मोदी
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: HPCL Statement on Fuel Shortage in India

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm