दक्षिण दिल्ली के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत
दक्षिण दिल्ली के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत
नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्तरां में बुधवार को भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि ‘लेमन ग्रीन रेस्तरां’ के बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
सुबह करीब 8:50 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा गोला रंजन
रंजन

Facebook


