राजस्थान के अलवर में भीड़ ने किया थाने पर हमला, 18 लोगों को हिरासत में लिया गया

राजस्थान के अलवर में भीड़ ने किया थाने पर हमला, 18 लोगों को हिरासत में लिया गया

राजस्थान के अलवर में भीड़ ने किया थाने पर हमला, 18 लोगों को हिरासत में लिया गया
Modified Date: May 7, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: May 7, 2026 7:58 pm IST

जयपुर, सात मई (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार देर रात दो युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद भीड़ ने गोविंदगढ़ थाने पर कथित तौर पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि घटना में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करके 18 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल पर ‘स्टंट’ कर रहे थे, तभी ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिलने पर सहायक पुलिस निरीक्षक वहां पहुंचे और युवकों को रोका, जिसके बाद विवाद हो गया।

एएसपी ने बताया कि दोनों युवकों को थाने लाया गया, जिसके बाद करीब 100 लोग थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और पथराव शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया और थाने पर पत्थर फेंके।

अधिकारी ने कहा कि थाना प्रभारी धरम सिंह गुर्जर और तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में