जम्मू में मादक पदार्थ कारोबार में शामिल आपूर्तिकर्ताओं का नेटवर्क ध्वस्त, करीब 20 गिरफ्तार: पुलिस

जम्मू में मादक पदार्थ कारोबार में शामिल आपूर्तिकर्ताओं का नेटवर्क ध्वस्त, करीब 20 गिरफ्तार: पुलिस

जम्मू में मादक पदार्थ कारोबार में शामिल आपूर्तिकर्ताओं का नेटवर्क ध्वस्त, करीब 20 गिरफ्तार: पुलिस
Modified Date: June 18, 2026 / 01:15 am IST
Published Date: June 18, 2026 1:15 am IST

जम्मू, 17 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाली लगभग 80 प्रतिशत मादक पदार्थ आपूर्ति श्रृंखला को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने पंजाब और सीमा पार तक फैले नार्को-आतंक (मादक पदार्थ तस्करी और आतंकवाद) के नेटवर्क का भी खुलासा किया है।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जोगिंदर सिंह ने बताया कि इस नेटवर्क का भंडाफोड़ कर लगभग 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अमृतसर में नार्को-आतंक के तीन मुख्य सरगना भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ये तीनों अपराधी गुलजार अहमद उर्फ ‘लाऊ गुर्जर’ से जुड़े हुए थे, जिसे अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि अमृतसर में गिरफ्तार मुख्य सरगनाओं – सूरजदीप सिंह उर्फ सूरज, हरप्रीत सिंह उर्फ राजू और जसप्रीत के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, मादक पदार्थ और नकदी बरामद की गई है। उन्होंने इस नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में पंजाब पुलिस के सक्रिय सहयोग की भी सराहना की।

एसएसपी ने बताया कि ये तीनों जम्मू क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत मादक पदार्थों की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि आरोपी गुर्जर और जम्मू कश्मीर में सक्रिय उसके नेटवर्क के पिछले कड़ियों के रूप में काम कर रहे थे, जिनके खिलाफ कई प्राथमिकी लंबित हैं।

भाषा

प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में