कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत

Ads

कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 08:32 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 08:32 AM IST

कोलकाता, 19 अगस्त (भाषा) मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट में स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आग रात करीब 1.45 बजे लगी। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों के लिए सीढ़ियों से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। नौ लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फंसे हुए लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है और अब घटनास्थल पर प्रशीतन अभियान जारी है।’’

पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल की इमारत के पास ही स्थित है।

भाषा शोभना गोला

गोला