बंगुई, 19 अगस्त (एपी) मध्य अफ्रीकी गणराज्य के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को सोने की एक खदान धंसने से कम से कम 30 खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य खनिक मलबे में फंस गए। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।
नाना-मांबेरे प्रांत में अब्बा क्षेत्र में मंगलवार सुबह खदान धंस गई। हादसे में बचे खनिकों में से एक फ्लोरियन गागुएंडे ने बताया कि मलबे में फंसे अन्य खनिकों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन उनके जीवित मिलने की संभावना कम होती जा रही है।
उप-प्रांत के डिप्टी मेयर सुलेमान बी ने बताया कि बचावकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद खदान से 30 शव बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि घायल खनिकों का इलाज किया जा रहा है।
एपी मनीषा शोभना
शोभना