लद्दाख के सभी सात जिलों के लिए स्वायत्त पर्वतीय परिषदें गठित की जाएंगी : मुख्य सचिव

लद्दाख के सभी सात जिलों के लिए स्वायत्त पर्वतीय परिषदें गठित की जाएंगी : मुख्य सचिव

लद्दाख के सभी सात जिलों के लिए स्वायत्त पर्वतीय परिषदें गठित की जाएंगी : मुख्य सचिव
Modified Date: July 13, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: July 13, 2026 7:43 pm IST

लेह, 13 जुलाई (भाषा) लद्दाख प्रशासन इस केंद्र शासित प्रदेश के सभी सातों जिलों में एक-एक स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एएचडीसी) गठित करेगा। मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने इसे इलाके में जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने और संतुलित विकास की दिशा में एक अहम कदम करार दिया।

अप्रैल 2026 में शाम, नुब्रा, चांगथांग, जंस्कार और द्रास को नए जिलों के तौर पर अधिसूचित करने के साथ ही लद्दाख में जिलों की संख्या दो से बढ़कर सात हो गई।

अब तक लेह और करगिल में मौजूद दो परिषदों के तहत निर्वाचित प्रतिनिधियों की व्यवस्था थी। इन दोनों जिलों में एक-एक परिषद है।

कुंद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लद्दाख प्रशासन ने सभी सात जिलों में स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद गठित करने का फ़ैसला किया है। यह लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और ज़मीनी स्तर पर शासन-व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है।’’

उन्होंने कहा कि लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) अधिनियम की धारा 3(1) में पहले से ही हर जिले के लिए एक परिषद का प्रावधान है, जिनका गठन सरकार द्वारा गजट अधिसूचना की तारीख से किया जाएगा।

कुंद्रा ने कहा कि अधिनियम में आवश्यक संशोधन केवल चुनाव क्षेत्रों के परिसीमन के लिए किया जाना बाकी है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में