बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथगोले के साथ दो व्यक्ति पकड़े गए: पंजाब पुलिस

बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथगोले के साथ दो व्यक्ति पकड़े गए: पंजाब पुलिस

बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथगोले के साथ दो व्यक्ति पकड़े गए: पंजाब पुलिस
Modified Date: May 19, 2026 / 09:05 pm IST
Published Date: May 19, 2026 9:05 pm IST

चंडीगढ़, 19 मई (भाषा) पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा समर्थित एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीकेआई के विदेश स्थित आकाओं के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से दो हथगोले बरामद किये गए।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अमृतसर के अजनाला स्थित बाजीगर मोहल्ला के निवासी अजय और अमृतसर के फत्तेवाल कलां निवासी जोधबीर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस दल ने हथगोले बरामद करने के अलावा उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जांच में पता चला है कि बरामद किये गए हथगोले एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, जिसका मकसद सरकारी संस्थानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर राज्य में शांति और कानून व्यवस्था को बिगाड़ना था।

डीजीपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

इस सिलसिले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में