बाबूलाल गौर ने ठुकराया कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव, स्वतंत्र देव से मुलाकात के बाद बदले सुर
बाबूलाल गौर ने ठुकराया कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव, स्वतंत्र देव से मुलाकात के बाद बदले सुर
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के ऑफर को ना कह दिया है। उन्होंने यह निर्णय बीजेपी के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव से मुलाकात के बाद लिया है। उन्हें यह ऑफर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया था।
प्रदेश बीजेपी प्रभारी स्वतंत्र देव से मुलाकात के बाद गौर के तेवर बदले हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर विचार था, लेकिन अब विचार भी नहीं है। ऑफर को एक कान से सुनकर ऑफर को दूसरे कान से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। बहू कृष्णा गौर को टिकट मिलने के बाद शिकायतें दूर हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : फिलीपींस के जोलो स्थित गिरजाघर में भीषण बम धमाके,19 की मौत, 48 घायल
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक मुलाकात में बाबूलाल गौर को कांग्रेस की टिकट से भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी। इसके बाद से बीजेपी में आंतरिक हलचल मच गई थीl कई नेताओं ने गौर के बारे में कुछ कहने से मना कर दिया था तो कुछ नेताओं ने कहा था कि गौर ऐसा नहीं करेंगे।

Facebook


