LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 25 September 2026: ‘गरीबों के लिए सौगात है सुगम परिवहन सेवा’, कार्यक्रम को संबोधित कर रहे नितिन गडकरी, देखें LIVE

Today Live Breaking News and Updates 25 September 2026: 'गरीबों के लिए सौगात है सुगम परिवहन सेवा', कार्यक्रम को संबोधित कर रहे नितिन गडकरी, देखें LIVE

Today Live Breaking News and Updates 25 September 2026: ‘गरीबों के लिए सौगात है सुगम परिवहन सेवा’, कार्यक्रम को संबोधित कर रहे नितिन गडकरी, देखें LIVE

Today Live Breaking News and Updates 25 September 2026

Modified Date: September 25, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: September 25, 2026 9:27 am IST

नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 25 September 2026 भोपाल। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुगम परिवहन सेवा गरीबों के लिए सौगात है। पहले राज्य परिवहन सेवा की बसों में घंटी छोड़कर कुछ नहीं बजता था। धीरे धीरे राज्य परिवहन सेवा बंद हो गई। सरकार ने सुरक्षित और हाईटेक परिवहन सेवा शुरू की है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा देश की पहली इलेक्ट्रिक बस, कार, ऑटो मेरे कार्यकाल में शुरू हुई, 4 करोड़ फोर व्हीलर,20 करोड़ टू व्हीलहर में ई 20 ईंधन से चल रहे है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधन में कहा कि सरकार का विजन पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाना है, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में सुधार के लिए 5 एजेंडा तैयार किए गए हैं, जिसमें पहला क्लीन ट्रांसपोर्ट है, केंद्रीय मंत्री ने कहा, प्रदूषण कम करना सरकार का लक्ष्य है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्यप्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है। सीएम मोहन यादव और केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा‘ (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva) के शुभारंभ किया। इस दौरान 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा 21 साल बाद प्रदेश में परिवहन बसें शुरू हो रही है, यह परिवहन सेवा मिल का पत्थर साबित होगी।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को विज्ञान भवन में आरोग्य मंथन 2026 का उद्घाटन करेंगे, जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के आठ साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के पांच साल पूरे होने पर होगा।

Today Live Breaking News and Updates 25 September 2026 नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) द्वारा आयोजित इस इवेंट में हेल्थ एश्योरेंस और डिजिटल हेल्थ पर थीम पर चर्चा होगी, जिसमें हेल्थ इंश्योरेंस प्रोसेस को आसान और स्टैंडर्ड बनाने में नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX) की भूमिका भी शामिल होगी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आरोग्य मंथन 2026 का उद्घाटन करेंगे


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।