झारखंड में मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत
झारखंड में मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत
लातेहार, 17 फरवरी (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी का बच्चा घायल हो गया और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हाथी का यह बच्चा लगभग 12 हाथियों के एक झुंड का हिस्सा था और सोमवार रात करीब आठ बजे महुआमिलन और निंद्रा स्टेशनों के बीच मलहान गांव के पास एक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी।
लातेहार के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल था। उसका इलाज चल रहा था लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई।’
उन्होंने बताया कि हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई घंटों तक पटरी पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा और मंगलवार तड़के फिर से शुरू हुआ।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


