बल्लभगढ़ हत्या : विहिप ने ‘लव जेहाद’ पर चिंता जताई, शीघ्र न्याय की मांग की

बल्लभगढ़ हत्या : विहिप ने ‘लव जेहाद’ पर चिंता जताई, शीघ्र न्याय की मांग की

बल्लभगढ़ हत्या : विहिप ने ‘लव जेहाद’ पर चिंता जताई, शीघ्र न्याय की मांग की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: October 30, 2020 12:50 pm IST

बल्लभगढ़ (हरियाणा),30 अक्टूबर (भाषा) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने ‘लव जेहाद’ की घटनाओं पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को बल्लभगढ़ में छात्रा की हुई हत्या के में शीघ्र सुनवाई और परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की।

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय निकिता की फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में गत सोमवार को उसके कॉलेज के सामने एक युवक ने हत्या कर दी थी जो उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

कुमार ने बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।

विहिप द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक कुमार ने कहा, ‘‘एक युवा प्रतिभाशाली छात्रा जिसकी महत्वकांक्षा आसमान को छूने की थी, उसकी एक इस्लामिक जेहादी ने दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हत्या कर दी। इस क्षति को सहन करना मुश्किल है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘लव जेहाद की बढ़ती घटनाएं, धर्मांतरण और हिंदुओं पर अत्याचार’’ चिंता का विषय है।

बयान के मुताबिक आलोक कुमार ने निकिता के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और धोखाधड़ी या धमका कर धर्मांतरण कराने और ‘लव जेहाद’ के खिलाफ प्रभावी कानून की मांग की।

कुमार ने कहा कि विहिप ने 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर और अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की फास्ट ट्रैक अदालत में दैनिक आधार पर सुनवाई होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार किया है

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में