लखनऊ। Ban on mobile use of policemen : पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर अनावश्यक मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाया है।
Ban on mobile use of policemen : जारी आदेश के अनुसार विधान भवन, लोकभवन, सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास, हाईकोर्ट, अन्य महत्वपूर्ण कोर्ट, वीआईपी ड्यूटी और महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वहीं लारवाही सामने आने पर कमिश्नर ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ेंः इन 25 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, लगाया गया धारा-144, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला
Ban on mobile use of policemen : बता दें कि बीते दिनों ऐसी शिकायत सामने आ रही थी कि वीवीआइपी ड्यूटी में तैनाती के दौरान कुछ पुलिसकर्मी फोटो खींचते हैं, सेल्फी लेते हैं जिससे सुरक्षा में चूक की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा मोबाइल पर गेम खेलने की बात की कही गई थी। वहीं अब इन शिकायतों पर पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लिया है। ब महत्वपूर्ण ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी यदि ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करते पाए गए, गेम खेलते पाए गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर के आदेश में साफ किया गया है कि महत्वपूर्ण ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी अपना मोबाइल विश्वस्त सहकर्मी के पास जमा कर सकते हैं।