बंडी संजय ने तेलंगाना विधानसभा में वंदे मातरम के दौरान बहिर्गमन पर एआईएमआईएम विधायकों की आलोचना की

बंडी संजय ने तेलंगाना विधानसभा में वंदे मातरम के दौरान बहिर्गमन पर एआईएमआईएम विधायकों की आलोचना की

बंडी संजय ने तेलंगाना विधानसभा में वंदे मातरम के दौरान बहिर्गमन पर एआईएमआईएम विधायकों की आलोचना की
Modified Date: March 16, 2026 / 11:02 pm IST
Published Date: March 16, 2026 11:02 pm IST

हैदराबाद, 16 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने सोमवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन के दौरान तेलंगाना विधानसभा से बहिर्गमन को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायकों की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि यह ‘‘शर्मनाक’’ है कि तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के अभिभाषण के बाद वंदे मातरम् गाए जाने के दौरान एआईएमआईएम विधायकों ने विधानसभा से ‘बहिर्गमन’ किया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह महज विरोध प्रदर्शन नहीं है; यह राष्ट्रगीत और हमारी मातृभूमि की भावना का सीधा अपमान है। एआईएमआईएम को भारतीय प्रतीकों से इतनी दिक्कत क्यों है? उनका असली चेहरा सबके सामने आ चुका है।’’

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में