Honor killings in Pakistan: पति ने की पत्नी और 5 बच्चों की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत का माहौल
Honor killings in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने 'सम्मान' के नाम पर पत्नी एवं पांच बच्चों की हत्या कर दी।
Honor killings in Pakistan/ Image Source : X
- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पति ने की पत्नी और पांच बच्चो की हत्या।
- यह घटना लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले के एक गांव में तड़के हुई।
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
Honor killings in Pakistan: लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को एक व्यक्ति ने ‘सम्मान’ के नाम पर पत्नी एवं पांच बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले के एक गांव में तड़के हुई। (Honor killings in Pakistan) एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, संदिग्ध मोहम्मद यासीन ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी, 15 वर्षीय बेटी और एक से 12 वर्ष की आयु के चार बेटों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का पास के एक गांव के व्यक्ति के साथ संबंध है। उसे यह भी संदेह था कि कुछ बच्चे उसके अपने नहीं हैं।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उसके हवाले से कहा गया, ‘जब मुझे पता चला कि मेरी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है और वह अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बना रही है तो मैंने उसे और अपने सभी बच्चों को मारने का फैसला किया, (Honor killings in Pakistan) क्योंकि मुझे शक था कि उनमें से कुछ बच्चे मेरे नहीं हो सकते हैं।’
आरोपी ने आधी रात को दिया वारदात को अंजाम
Honor killings in Pakistan: आधी रात को यासीन ने सोते समय अपनी पत्नी और बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उनकी हत्या कर दी। संदिग्ध ने बताया कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की और इस दौरान वह घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध की हालत स्थिर है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। (Honor killings in Pakistan) मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल ‘सम्मान’ के नाम पर लगभग 1,000 महिलाओं की हत्या कर दी जाती है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Assembly Budget Session 2026 : सतनाम पंथ के तीर्थ स्थलों का होगा विकास, युवाओं को इन योजनाओं से मिलने वाला है विशेष अवसर, गुरु खुशवंत साहेब के विभाग की अनुदान मांगें पारित
- MukhyaMantri Kanya Vivah Yojana : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सात फेरों का विराट उत्सव! छत्तीसगढ़ के नाम दर्ज हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए क्या है खास?
- Bihar Rajya Sabha Chunav 2026: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को तगड़ा झटका, एनडीए ने किया क्लीन स्वीप, 5वीं सीट पर ऐसे मारी बाजी

Facebook


