Raipur Chakubaji News: राजधानी में चाकूबाजी के बाद पथराव, रक्सेल गैंग के युवकों ने दो लोगों को मारा चाकू, इलाके में तनाव का माहौल

Raipur Chakubaji News: राजधानी रायपुर के मौदहापारा से चाकूबाजी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Raipur Chakubaji News: राजधानी में चाकूबाजी के बाद पथराव, रक्सेल गैंग के युवकों ने दो लोगों को मारा चाकू, इलाके में तनाव का माहौल

Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 16, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: March 16, 2026 8:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के मौदहापारा से चाकूबाजी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।
  • इस वारदात में 2 युवकों पर रवि रक्सेल, अभय और साथियों ने चाकू से वार किया।
  • इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराधी वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहें हैं। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने बाद जहां पुलिस का दावा है कि, अपराध नियंत्रण में हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लगातार चाकूबाजी, लूट, मारपीट और हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। (Raipur Chakubaji News) इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के मौदहापारा से चाकूबाजी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मौदहापारा में सोमवार शाम को चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात में 2 युवकों पर रवि रक्सेल, अभय और साथियों ने चाकू से वार किया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Raipur Chakubaji News) वारदात के बाद रक्सेल परिवार के लोग अंबेडकर अस्पताल के पास स्थित मरही माता मंदिर के पास तलवार लेकर इंतजार कर रहे थे।

पुलिस की टीम पहुंची मौके पर

चाकूबाजी की वारदात के बाद पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के लोगों के बीच पथराव हुआ है। घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि, रक्सेल परिवार के लोगों ने पहले पथराव किया और इसके जवाब में पीड़ित के परिजनों ने पथराव किया है। वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। (Raipur Chakubaji News) वहीं चाकूबाजी और पथराव की वारदात के बाद मौदहापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और माहौल को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.