असम में बांग्लादेशी पकड़ा गया, वापस भेजा गया
असम में बांग्लादेशी पकड़ा गया, वापस भेजा गया
गुवाहाटी, आठ दिसंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि श्रीभूमि जिले में एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया और उसे पड़ोसी देश वापस भेज दिया गया।
उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि विदेशी नागरिक ने किस स्थान या क्षेत्र के जरिए भारत में प्रवेश करने का प्रयास किया था।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता दिखाते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ लिया गया और उसे सीमा पार भेज दिया गया।”
श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।
शर्मा ने कहा कि विदेशी नागरिक की पहचान अली बहार के रूप में हुई है।
भाषा प्रशांत धीरज
धीरज

Facebook


