Home » Country » Bankipur By-Election Prashant Kishor Update News: Prashant Kishor Leads in Bankipur Seat
Bankipur By-Election Prashant Kishor Update News: बांकीपुर में खत्म होगी बीजेपी की बादशाहत? जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 3800 से अधिक वोटों के साथ निर्णायक बढ़त की ओर, जानिए दतिया की क्या स्थिति
Ads
Bankipur By-Election Prashant Kishor Update News: बांकीपुर में खत्म होगी बीजेपी की बादशाहत? जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 3800 से अधिक वोटों के साथ निर्णायक बढ़त की ओर, जानिए दतिया की क्या स्थिति
Publish Date - August 3, 2026 / 01:07 PM IST,
Updated On - August 3, 2026 / 02:01 PM IST
Bankipur By-Election Prashant Kishor Update News: बांकीपुर में खत्म होगी बीजेपी की बादशाहत? जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 3800 से अधिक वोटों के साथ निर्णायक बढ़त की ओर, जानिए दतिया की क्या स्थिति / Image: AI Generated
HIGHLIGHTS
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर आगे
बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे और राजद की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर
बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला
बांकीपुर:Bankipur By-Election Prashant Kishor Update News देश के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात में हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। आज सुबह से ही बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। तीनों सीट से सामने आए शुरुआती रूझान में प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बात करें बिहार की बांकीपुर सीट की तो यहां जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर लीड बनाए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं। आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं।
प्रशांत किशोर निर्णायक बढ़त की ओर
Bankipur By-Election Prashant Kishor Update News ताजा जानकारी के अनुसार बांकीपुर में सात राउंड की मतगणना पूरी हो गई है और इसके साथ ही प्रशांत किशोर 3811 वोटों की बढ़त बना ली है। बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है। इस बार उपचुनाव में प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं। जनसुराज के संस्थापक इस सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर भाजपा से यह सीट छीनने में सफल होते हैं या नहीं।
क्या भाजपा को मिलेगी हार?
बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ये शुरुआती रुझान हैं। कुछ और दौर की मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हमें उम्मीद है कि जनादेश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में होगा, क्योंकि हमने सभी जातियों, धर्मों और समुदायों के लोगों के विकास के लिए काम किया है।’’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण इस सीट के रिक्त होने के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया है। भाजपा ने इस सीट से अपने युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
राजद की ओर से रेखा गुप्ता चुनावी मैदान में
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2025 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के नितिन नवीन से 50,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित हुई थीं। उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था जो पिछले विधानसभा चुनाव में हुए 41.45 प्रतिशत मतदान की तुलना में सात प्रतिशत से अधिक कम रहा। मतगणना शुरू होने से पहले राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच, पटना में मिठाई की कई दुकानों पर भाजपा कार्यकर्ता लड्डू तैयार करवाते दिखे गए। उनका दावा है कि नीरज कुमार सिन्हा की जीत तय है।