शह मात The Big Debate: ‘सीएम पद’ के चेहरे चार.. ढाई साल पर जारी रार! छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जीत से पहले कुर्सी के मंसूबे, आखिर चुनाव से पहले पार्टी में क्यों हो रही मुख्यमंत्री पद की चर्चा?

Ads

'सीएम पद' के चेहरे चार.. ढाई साल पर जारी रार! छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जीत से पहले कुर्सी के मंसूबे, Plans for Chair Before Victory in Chhattisgarh Congress

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 11:52 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 12:04 AM IST

रायपुरः Plans for Chair Before Victory छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस के 4 बड़े नेताओं को CM बनने योग्य बताया तो सीनियर नेताओं ने उसमें पांचवा नाम उनका यानि दीपक बैज का भी जोड़ दिया। बयान आते ही इस पर वार पलटवार शुरू हो चुका है। बड़ी बात ये कि जिन 5 दावेदारों के नाम गिनाए गए उनमें में से 3 दिग्गज 2023 के विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव हार चुके हैं।

Plans for Chair Before Victory दरअसल, अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ के तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में छग कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मिशन-2028 यानि अगले विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस की जीत के दावे के साथ-साथ कांग्रेस में CM फेस की रेस पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि चरणदास महंत, TS बाबा, भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू पार्टी के सभी सीनियर कांग्रेसी CM बनने योग्य हैं, लेकिन दीपक बैज ने CM के उम्मीदवार पर कहा कि CM कौन बनेगा ये तो हाई कमान तय करेगें। जिस पर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने इसमें एक और नाम दीपक बैज का जोड़ते हुए उन्हें स्वाभाविक दावेदार बताया।

जाहिर है इस बयान ने बीजेपी को कांग्रेस को गुजबाजी पर घेरने का एक और मौका दे दिया। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि संगठन सृजन पर बीजेपी की नकल से कुछ नहीं होगा। कांग्रेस में तो सभी बड़े नेता CM फेस हैं। बता दें कि अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस, संगठन सृजन अभियान के तहत सरगुजा संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के चौथे चरण का प्रशिक्षण शिविर कर रही है। 15 से 17 सितंबर के इस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पूर्व CM भूपेश बघेल, PCC चीफ दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता विपक्ष चरण दास महंत, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हुए, लेकिन सवाल वही है कि क्या कांग्रेस को ये कवायद जीत तक पहुंचाएगी, जीत से पहले क्या पार्टी के भीतर CM फेस की रेस पर किसी नतीजे पर पार्टी पहुंच पाएगी?