बाड़मेर में भू-अभिलेख निरीक्षक 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

बाड़मेर में भू-अभिलेख निरीक्षक 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

बाड़मेर में भू-अभिलेख निरीक्षक 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
Modified Date: June 7, 2023 / 01:42 pm IST
Published Date: June 7, 2023 1:42 pm IST

जयपुर, सात जून (भाषा) भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बाड़मेर में एक भू-अभिलेख निरीक्षक को कथित तौर पर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

एसीबी के यहां जारी एक बयान के अनुसार परिवादी ने शिकायत की थी कि भूमि से जुड़े एक काम के एवज में मण्डली (तहसील कल्याणपुर) के भू-अभिलेख निरीक्षक गजाराम पांच लाख रुपए रिश्वत के तौर पर मांग रहे हैं।

बयान के अनुसार एसीबी की टीम ने अरोपी गजाराम को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा पृथ्‍वी नरेश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में