MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस विभाग में 9000 से ज्यादा पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन, PHQ ने ESB को भेजा प्रस्ताव
MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस विभाग में 9000 से ज्यादा पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन, PHQ ने ESB को भेजा प्रस्ताव
MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस विभाग में 9000 से ज्यादा पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन, PHQ ने ESB को भेजा प्रस्ताव /image: AI Generated
- मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 9,662 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल को भेजा गया है
- आरक्षक, ड्राइवर, उप निरीक्षक (SI) और सूबेदार समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी
- भर्ती के लिए सितंबर में विज्ञापन जारी होने की संभावना जताई गई है
भोपाल। MP Police Bharti 2026: मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, 9,662 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडलने को प्रस्ताव भेजा है। जिसमें आरक्षक, ड्राइवर (MP Police Driver Vacancy), उप निरीक्षक और सूबेदार के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सितंबर में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगा। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने पुलिस भर्ती के लिए बोर्ड बनाने के निर्देश दिए है, जिससे जल्दी-जल्दी भर्ती की जा सके।
यहां जानें पुलिस भर्ती की प्रक्रिया (MP Police Vacancy 2026)
MP Police Bharti 2026 आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों PHQ में आयोजित बैठक में खाली पदों पर भर्ती (Police Bharti Latest News) के निर्देश दिए थे। उप निरीक्षक व सूबेदार के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार होगा, जबकि आरक्षकों के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, पर साक्षात्कार नहीं। दोनों की मेरिट तैयार करने में शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक भी जुड़ेंगे। अगर यह 2027 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो अगले साल फिर से 8 हजार अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर होगी बंपर भर्ती (MP Police 9662 Vacancy)
1. आरक्षक (GD): 7500 पद
2. आरक्षक (Driver): 1000 पद
3. शीघ्रलेखकः 135 पद
4. सहायक उप निरीक्षकः 520 पद
5. सूबेदारः 81 पद
6. उप निरीक्षक (जिला बल): 412 पद
7. उप निरीक्षक (एसएएफ): 69 पद
8. उप निरीक्षक (क्यूडी): 4 पद
9. उप निरीक्षक (अंगुली चिह्न): 22 पद
10. उप निरीक्षक (आयुध): 10 पद
11. उप निरीक्षक (फोटो): 9 पद
ये भी पढ़ें
- MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

Facebook


