संसद के बजट सत्र से पहले वेंकैया नायडू और सुमित्रा महाजन ने बुलाईं सर्वदलीय बैठकें
संसद के बजट सत्र से पहले वेंकैया नायडू और सुमित्रा महाजन ने बुलाईं सर्वदलीय बैठकें
नई दिल्ली। 31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अलग-अलग सर्वदलीय बैठकें बुलाई हैं। महाजन ने 30 जनवरी को ऐसी बैठक बुलाई है, तो नायडू ने 31 जनवरी की सुबह सभी दलों के नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
यह भी पढ़ें : सिंधु नदी जल संधि, चेनाब बेसिन का निरीक्षण करने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत
बता दें कि यह बजट सत्र आगामी आम चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा एनडीए सरकार का अंतिम संसद सत्र होगा। नायडू और महाजन ने इस सत्र में दोनों सदनों में कामकाज सुगमता से चलाने के उद्देश्य से बैठकें बुलाई हैं। इन बैठकों के अलावा सरकार भी 30 जनवरी को दोनों सदनों के सभी दलों के नेताओं की ऐसी ही बैठक बुला सकती है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत कर सकते हैं। अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा और सत्र 13 फरवरी तक चलेगा।

Facebook


